Posts

अपने मित्र को एक पत्र लिखें जिसमें एक अविस्मरणीय यात्रा का वर्णन किया गया हो।

अपने मित्र को एक पत्र लिखें जिसमें एक अविस्मरणीय यात्रा का वर्णन किया गया हो। प्रिय राहुल                 नमस्कार ! मैं यहां सकुशल हूं , आशा करता हूं तुम भी सकुशल होगे। पिछले सप्ताह मैं राजगीर गया था । यहां बड़ा ही रमणीय पर्यटन स्थल है। यहां गर्म कुंड है जिसमें सल्फर युक्त पानी गिरता है । जाड़े में स्नान करने में बड़ा मजा आता है। इसमें स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं । राज्जू मार्ग से कुर्सियों पर बैठकर आसमान की सैर करने में बड़ा मजा आता है। उपर से नीचे की ओर देखने पर सारी चीजें मानो स्वर्ग सी प्रतीत होती है । पहाड़ के ऊपर भगवान बुद्ध की मूर्तियां हैं । बुद्ध की बहुत चर्चा सुनी है उन्होंने जीवन में मध्यम मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी। मैं यहां का दृश्य कभी नहीं भूला सकता।            अगर तुम भी हमारे साथ होते तो राजगीर की यात्रा करने में बड़ा ही आनंद आता।                                   तुम्हारा प्यारा मित्र     ...

अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास एक आवेदन पत्र लिखे जिसमे 2 दिनों की छुट्टी के लिए मांग की गई हो।

  सेवा में,            श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय            श्री ढो़ढनाथ उच्च विद्यालय लहलादपुर सारण  विषय:- छुट्टी के संबंध में, महाशय ,            सविनय है कि मैं शशिभूषण कुमार आपके स्कूल का वर्ग 12th का छात्र हूं । अभी अभी मैंने पिताजी का पत्र पाया। उन्होंने लिखा है कि, घर पर मेरे भैया की शादी है इसलिए मुझे 10 दिनों का अवकाश चाहिए। अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मुझे 02/05/2022 से 12/05/2022 तक 10 दिनों की छुट्टी देने की कृपा करें।                                               आपका आज्ञाकारी छात्र                                               शशि भूषण कुमार

स्थानीय समाचार पत्र के माध्यम से अपने स्वास्थ्य अधिकारी के पास एक पत्र लिखे जिसमे गंदगी की सफाई के बारे में चर्चा की गई हो।

स्थानीय समाचार पत्र के माध्यम से अपने स्वास्थ्य अधिकारी के पास एक पत्र लिखे जिसमे गंदगी की सफाई के बारे में चर्चा की गई हो। सेवा में,            संपादक महोदय           दैनिक जागरण समाचार पत्र, गोरखपुर विषय:- गंदगी की समस्या महोदय ,           आपके सम्मानित समाचार पत्र के माध्यम से मेरठ नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी का ध्यान यहां के मुहल्ले की नई बस्ती में फैली हुई गंदगी की ओर दिलाना चाहता हूं ताकि यहां की गंदगी खत्म हो सके और पर्यावरण साफ - सुथरा रहे।    अतः स्वास्थ्य अधिकारी से निवेदन है कि कृपया इस विषय में समुचित कार्रवाई करने का आदेश दें।                                                         आपका विश्वासी                                            ...

प्रदूषण पर निबंध लिखें ?

Image
प्रदूषण पर निबंध प्रदूषण का अभिप्राय :—   विज्ञान के इस युग में मानव को जहां कुछ वरदान मिले हैं वहां अभिशाप भी मिले हैं । प्रदूषण एक ऐसा अभिशाप है जो विज्ञान की कोख से जन्मा है, जिसे सहने के लिए सारी जनता मजबूर है । ना शुद्ध हवा मिल पाता है, ना शुद्ध पानी और ना ही शुद्ध भोजन मिल पाता हैं। प्रदूषण के प्रकार— प्रदूषण निम्न प्रकार के होते हैं— 1. वायु प्रदूषण 2. जल प्रदूषण 3. ध्वनि प्रदूषण 1. वायु प्रदूषण:— महानगर में प्रदूषण सबसे अधिक फैला है । वहां 24 घंटे कल कारखानों के धुएं, मोटर वाहनों से निकलने वाले काले धुए इस तरह से वायु में फल जाते हैं कि स्वास्थ्य और शुद्ध वायु में सांस लेना कठिन हो गया है। ये धुएं हमारे फेफड़ों में जाकर अनेक खतरनाक बीमारियां उत्पन्न करते हैं । यह समस्या जहां अधिक आबादी होती है वही उत्पन्न होता है, क्योंकि वहां जंगलों का अभाव होता है और वातावरण काफी गंदा रहता है। 2. जल प्रदूषण:—   कल कारखानों से निकलने वाले दूषित जल नदी नालों में मिलकर भयंकर जल प्रदूषण पैदा करते हैं। बाढ़ के समय तो कारखानों के दूषित जल नदी नालों में मिल जाते हैं जिससे बहुत बड़ी सम...

बिल्ली पर निबंध (Essay on the cat)

  बिल्ली   बिल्ली पालतू पशु है। वह छोटे बाघ की तरह दिखाई पड़ती है। उसे चार टाँगें, दो आँखें, दो कान, एक नाक और एक पूँछ होती है। उसका सिर गोल होता है। उसका शरीर मुलायम रोओं से ढंका रहता है। बिल्लियाँ भिन्न - भिन्न रंगों की होती हैं। कुछ काली, कुछ उजली और कुछ भूरी होती हैं। कुछ मिश्रित रंगों की भी होती हैं। बिल्ली मांस, मछली, दही, चावल और रोटी खाती है। वह दूध पीना पसंद करती है। उसे चूहों को पकड़ना और उन्हें खाना प्रिय है। बिल्ली सुंदर दीखती है। हमलोग उसे पसंद करते हैं। वह हमारे घरों में रहती है। छोटे बच्चे उसके साथ खेलते हैं। बिल्ली बहुत फुरतीली और चतुर होती है। वह तेजी से दौड़ सकती है। वह आसानी से पेड़ पर चढ़ सकती है। वह आसानी से चूहों को मार देती है। कभी - कभी वह साँपों को पकड़ लेती है। इस तरह वह चूहों और साँपों से हमारी रक्षा करती है। लेकिन , बिल्ली में कुछ अवगुण भी है। वह चुपके से हमारा दूध पी जाती है। वह चोरी - चोरी हमारा दही , मांस और खाना खा जाती है।  इसलिए कुछ लोग उसे पसंद नहीं करते। फिर भी , हमलोग उसे पालतू पशु की तरह रखते हैं। The Cat The cat is a pet animal. It l...

गाय पर निबंध( Essay on cow) in hindi & English

गाय   गाय गाय पालतू पशु है। उसे चार टॉग , दो आँखें , दो कान , दो सींग , एक नाक और एक लंबी पूँछ होती है। गाये भिन्न - भिन्न रंगों की होतो है। कुछ उजली , कुछ काली , कुछ भूरी और कुछ लाल होती हैं। कुछ मिश्रित रंगों की भी होती हैं ।  गायें भिन्न - भिन्न आकारों की होती हैं। कुछ छोटी और कुछ बड़ी होती हैं। गाय घास , खली और भूसा खाती है। गाय बहुत लाभदायक होती है। वह हमें दूध देती है। हमलोग उसका दूध पीते हैं। उसका दूध बहुत पौष्टिक होता है। वह हमें बलवान और स्वस्थ बनाता है । गाय हमें बछड़े देती है। जब बछड़े बड़े होते हैं , तो हमारे खेत जोतते और बैलगाड़ियाँ खीचते हैं। गाय हमें गोबर देती है। गाय का गोबर जलावन और खाद के रूप में उपयोग किया जाता है। गाय मरने के बाद भी हमलोगों के लिए उपयोगी होती है। उसका चमड़ा जूते और थैले बनाने में व्यवहार किया जाता है। उसकी हड्डियाँ खाद बनाने में व्यवहार की जाती हैं।  इसलिए गाय हमारे लिए बहुत लाभदायक है। हमें गाय रखनी चाहिए। हमें उसके साथ दयापूर्वक बरताव करना चाहिmil.k The Cow   The cow is a domestic animal. She has four legs, two eyes, two ears, t...

दस देश जहाँ पर कारोना (covid-19) का एक भी मामला नहीं है?

  ऐसे दस देशों का नाम जहाँ पर कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी का आतंक नहीं है। ( Name of ten countries where there is no terror of dangerous disease like corona. ) ( 1 ) Tuvalu   ( 2 ) Turkmenistan ( 3 ) Tonga ( 4 ) Tokalau ( 5 ) Saint Helena ( 6 ) Pitcairn Island ( 7 ) Palau ( 8 ) Niue ( 9 ) Nauru ( 10 ) Kiribati     ये दुनिया के दस ऐसे देश है ,जहाँ पर कोरोना का संक्रमण अभी तक नहीं हुआ हैं। Subscribe  my  Youtube channel  SBL TECHNICAL Subscribe my study channel